
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। उत्तराखंड शासन ने नगर निगम रुड़की में आठ पार्षदों को नामित किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है।शहरी विकास द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल की ओर से इन सदस्यों को नगर निगम रुड़की में नामित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
जारी अधिसूचना के अनुसार नामित पार्षदों में सोमपाल सैनी, मनोज मेहरा, हरमीत सिंह दुआ,चांदनी मांगलिक,मोहित कुमार शर्मा , शिवानी सैनी, अजीत मधुकर जाटव और गौरव मेंहदीरत्ता शामिल हैं।शासन की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को अधिसूचना का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नगर निगम की कार्यप्रणाली में इन नामित सदस्यों की औपचारिक भागीदारी का रास्ता साफ हो गया है।

बताया जा रहा है कि नामित पार्षद नगर निगम की बैठकों में भाग लेकर विभिन्न विकास योजनाओं, जनहित के मुद्दों और नगर निगम की नीतियों पर अपनी राय रख सकेंगे। शासन के इस निर्णय को नगर निगम के प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies