
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। सभासद नाज़िम त्यागी के अनुरोध पर द हंस फाउंडेशन बहादराबाद की ओर से नि:शुल्क आंखों की जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 98 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और आठ मरीजों में मोतियाबिंद सहित अन्य गंभीर नेत्र समस्याएं मिलने पर उन्हें ऑपरेशन के लिए अस्पताल भेजा गया।

गुरुवार को नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड एक में अकरम त्यागी के आवास पर द हंस फाउंडेशन की ओर से आयोजित निशुल्क जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की नि:शुल्क आंखों की जांच कर जरूरी दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए गए।सभासद नाजिम त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा को देखते हुए द हंस फाउंडेशन से शिविर लगाने का अनुरोध किया गया था।
अनुरोध पर फाउंडेशन की टीम वार्ड एक मे अकरम त्यागी की बैठक पर पहुंची और लोगों की आंखों की जांच की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर डॉ. मोहित चौहान, समन्वयक प्रमोद नौटियाल सहित द हंस फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies