News

7/23/2026 3:59:19 PM

रुड़की में जीएसटी का बड़ा एक्शन: सिगरेट और पटाखा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी



दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। जीएसटी विभाग ने गुरुवार को रुड़की में सिगरेट एवं पटाखों के बड़े कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम ने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर स्टॉक, खरीद-बिक्री के बिल, जीएसटी रिटर्न एवं अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। माल और अभिलेखों का मिलान किया जा रहा है।

यह कार्रवाई जीएसटी विभाग के जॉइंट कमिश्नर राजेंद्र लाल वर्मा के निर्देश पर की जा रही है। अभियान में राज्य कर अधिकारी धर्मवीर सैनी, नारसन चेक पोस्ट प्रभारी मनमोहन असवाल, राज्य कर अधिकारी नितिन कुमार, नीतीश शंकर तथा साहना परवीन सहित विभाग की टीम शामिल है।

इस संबंध में दैनिक रुड़की ने जॉइंट कमिश्नर राजेंद्र लाल वर्मा से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम फिलहाल रुड़की में कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई अभी जारी है, इसलिए इस समय कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा सकती। कार्रवाई पूरी होने के बाद विभाग की ओर से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

फिलहाल जीएसटी विभाग की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से आगे की जानकारी जारी की जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies