
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव के लिए बुधवार को विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने सभी पर्चों की जांच की, जिसमें सभी नामांकन वैध पाए गए। इसके साथ ही चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अतुल कुमार त्यागी, लक्ष्मण सिंह, पंकज काम्बोज, संजय कुमार उपाध्याय और विपुल कुमार बालिया ने नामांकन दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए जयदेव प्रसाद,सतीश कुमार,सुनील कुमार गोयल और विजय कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। सचिव पद के लिए अनित कुमार,मनोज कुमार चौधरी,मोहम्मद मुस्तकीम,मोहम्मद ताहिर और परमवीर सिंह ने पर्चे दाखिल किए।
महिलाओ के लिए आरक्षित सह-सचिव के लिए अन्नू देवी और सोनिया कश्यप और कोषाध्यक्ष पद के लिए रजिया अंसारी और रीना ने नामांकन किया है। पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए अनिल कुमार और महेंद्र कुमार सैनी ने नामांकन किया है। ऑडिटर पद मनीष कुमार छाबड़ा और प्रिंस गोस्वामी ने पर्चे दाखिल किए, जिन्हें जांच के बाद वैध घोषित कर दिया गया।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और जांच संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशी अधिवक्ताओं के बीच जनसंपर्क अभियान तेज करेंगे। चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्यों में उत्साह का माहौल है और सभी की निगाहें आगामी चुनाव प्रक्रिया पर टिकी हैं।मुख्य चुनाव आयुक्त विजेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की गई है। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies