दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। देहरादून रोड़ स्थित एक होटल में रोटरी क्लब का वर्ष 2026-27टीम का इंस्टालेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं अतिथियों का बुके एवं फूल माला से स्वागत किया गया। आईपीपी रोटे रीना नैथानी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्ष 2025-26में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद वर्ष 2026-27की नवनिर्वाचित अध्यक्षा रोटे अल्का मित्तल को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा कालर पहनाकर कार्यभार ग्रहण करवाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटे एमपी गुप्ता ने रोटरी क्लब की महत्ता एवं विश्व में रोटरी क्लब किस प्रकार से गरीब,असहाय, कमजोर एवं निर्धन लोगों की सहायता करती है पर प्रकाश डाला। गुप्ता ने देश विदेश में रोटरी क्लब परिवार द्वारा जन हित में किए गए कार्यों पर विचार रखे और रोटरी क्लब को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि परिवहन कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने उत्तराखंड के विकास और रुड़की के लिए किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला और रोटरी क्लब द्वारा जनहित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। युवा उद्यमी सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे गगन सरीन ने रोटरी क्लब की मजबूती पर जोर दिया और रोटरी क्लब रुड़की को हर क्षेत्र में कार्य करने हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वरिष्ठ रोटे पूर्व सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे सुभाष सरीन को पुनः 2027-28का डिस्ट्रिक्ट आर सीसी का चेयरमैन की घोषणा रोटे एमपी गुप्ता ने की। इस अवसर पर आई पीपी रोटे रीना नैथानी ने वरिष्ठ रोटे प्रेम मोहन को लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया । वहीं वरिष्ठ रोटे सुभाष सरीन, रोटे हर्ष प्रकाश काला, डॉ नवनीत अरोड़ा, रोटरी प्रोजेक्ट के लिए विशेष सहयोग करने के लिए पूर्वसैनिक एवं समाज सेवी मोहन लाल गौड़, डॉ कावेरी परुथी, राजा, सत्येन्द्र तोमर,प्रो अनिल माथुर, डॉ अरुण त्यागी को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रोटरी मिड टाउन से अध्यक्ष रोटे अक्षय प्रताप सिंह रोटरी क्लब इलाइट से अध्यक्ष रोटे नीता मित्तल, सचिव रोटे रमा गुप्ता,प्रो राजेश चन्द्रा, दिलीप प्रधान, जावेद इकबाल, अशोक अरोड़ा,रोटे विरेन्द्र शर्मा, रोटे विरेन्द्र जैन डॉ संजीव सैनी, ममता सैनी, कुसुम काला, सांची सरीन, सुनैना सरीन, कामिनी अरोड़ा, रोटे स्मिता आर्य, पूर्व सचिव निधि, नीलम शर्मा, आंचल सिंघल, स्वेता मोहन, एवं आर सी सी से सर्वेश गोस्वामी एवं अन्य आर सी सी अध्यक्ष उपस्थित रहे जिन्हें आर सी सी का चार्टर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन रोटे विनय शर्मा एवं रोटे प्रेम सरीन ने बहुत अच्छी व्यवस्था की। कार्यक्रम का संचालन रोटे वन्दना मोहन ने किया।अन्त में सचिन रोटे प्रेम चंद सैनी ने सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए रात्रि भोज पर आमंत्रित कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies