News

7/22/2026 4:27:56 PM

सेवा ही जीवन का सबसे बड़ा सुख, समाजहित के कार्यों को और मिलेगा विस्तार::एमपी गुप्ता..

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की के वर्ष 2026-27 के नए सत्र का इंस्टॉलेशन समारोह देहरादून रोड स्थित एक होटल में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।निवर्तमान अध्यक्ष रीना नैथानी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए वर्ष 2025-26 में क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इसके बाद अल्का मित्तल ने वर्ष 2026-27 की अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट एम.पी. गुप्ता ने उन्हें कॉलर पहनाकर नए सत्र की औपचारिक शुरुआत कराई।

इस अवसर पर एम.पी. गुप्ता ने कहा कि जीवन का वास्तविक सुख गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब विश्वभर में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने क्लब के सदस्यों से सेवा कार्यों को और अधिक व्यापक बनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उत्तराखंड और रुड़की में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए रोटरी क्लब की सामाजिक सेवाओं की सराहना की। सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर गगन सरीन ने क्लब को हर क्षेत्र में सहयोग का भरोसा दिलाते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान एम.पी. गुप्ता ने सुभाष सरीन को वर्ष 2027-28 के लिए डिस्ट्रिक्ट आरसीसी चेयरमैन घोषित किया। वहीं रीना नैथानी ने वरिष्ठ सदस्य प्रेम मोहन को लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया।

इसके अलावा सुभाष सरीन, हर्ष प्रकाश काला, डॉ. नवनीत अरोड़ा, पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी मोहन लाल गौड़, डॉ. कावेरी श्री परुथी, राजा, सत्येंद्र तोमर, प्रो. अनिल माथुर और डॉ. अरुण त्यागी को सामाजिक एवं रोटरी परियोजनाओं में विशेष योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह में अक्षय प्रताप सिंह, नीता मित्तल, रमा गुप्ता, प्रो. राजेश चंद्रा, दिलीप प्रधान, जावेद इकबाल, अशोक अरोड़ा, वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र जैन, डॉ. संजीव सैनी, ममता सैनी, कुसुम काला, सांची सरीन, सुनैना सरीन, कामिनी अरोड़ा, स्मिता आर्य, निधि, नीलम शर्मा, आंचल सिंघल, श्वेता मोहन, सर्वेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में रोटरी एवं आरसीसी पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न आरसीसी अध्यक्षों को चार्टर प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का दायित्व विनय शर्मा और प्रेम सरीन ने संभाला, जबकि मंच संचालन वंदना मोहन ने किया। अंत में सचिव प्रेमचंद सैनी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए रात्रिभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies