News

7/21/2026 10:01:18 PM

दो दिवसीय युवा भारतीय पाक शास्त्र प्रतियोगिता संपन्न-नन्हे शेफ्स ने दिखाया हुनर-भारतीय व्यंजनों की महक से महका शेफील्ड स्कूल....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। शेफील्ड स्कूल रुड़की में विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता और भारतीय खान-पान की संस्कृति के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय युवा भारतीय पाक शास्त्र आयोजित प्रतियोगिता का सोमवार कार्यक्रम को समापन किया गया। जिसमें जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न भारतीय व्यंजन तैयार किए।


शेफील्ड स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहले दिन कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए बिना आग के बनने वाले व्यंजन फल चाट, दही-भल्ले, स्प्राउट सलाद, सैंडविच, बिस्किट केक, चॉकलेट बॉल्स और विभिन्न प्रकार के मॉकटेल तैयार किए। निर्णायकों ने स्वाद, प्रस्तुतीकरण, पौष्टिकता और स्वच्छता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।दूसरे दिन कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने गैस व अन्य उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करते हुए छोले-कुलचे,पनीर टिक्का, घेवर, छोले-भटूरे, वेज बिरयानी और राजस्थानी थाली सहित कई पारंपरिक भारतीय व्यंजन बनाए। इस दौरान छात्रों ने अनुशासन और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा।विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राहुल विश्नोई ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। ऐसी गतिविधियां बच्चों में आत्मनिर्भरता, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। विद्यालय के निदेशक डी.के. शर्मा ने कहा कि पाक कला जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करती हैं।प्रधानाचार्या डॉ. रूचि रावत ने विजेता प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।इस मौके पर शिवानी, जितेंद्र, प्रियांशी, अंकुश, प्राची, लीना सचदेवा, पलक, अब्दुल कादिर सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies