News

7/21/2026 9:56:53 PM

22 जुलाई को कलियर-धनौरी और ब्रह्मपुर समेत कई क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली रहेगी बंद....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। विद्युत वितरण खंड (नगरीय) रुड़की ने विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए जानकारी दी है कि विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कार्यों के चलते बुधवार 22 जुलाई को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक अथवा पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।


नगरीय अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33/11 केवी पिरान कलियर-धनौरी और ब्रह्मपुर उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।बिजली कटौती से प्रभावित क्षेत्रों में पिरान कलियर, महमूदपुर, बेड़पुर, इमलीखेड़ा, मोहम्मदपुर पांडा, मुकर्रबपुर, भारापुर, जौरासी, बेलड़ा हाईवे क्षेत्र, मानूबास, हद्दीपुर, मसाही, कोटा, हजाराग्रांट, औरंगाबाद, गढ़मीरपुर, दौलतपुर, मूलदासपुर, धनौरी, घोड़ावाला, मरगूबपुर, हलवाहेड़ी, शेखपुरी, बेलड़ा रहमतपुर, ब्रह्मपुर, शंकरपुरी, शेरपुर, गुलमोहर अपार्टमेंट, लक्ष्मी विहार, गंगोत्रीपुरम, माजरा, सोलानी विहार, टोडा कल्याणपुर, ढंढेरी ख्वाजीगीपुर, जबरदस्तपुर, कान्हापुर सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था कर लें तथा विभाग के कार्य में सहयोग प्रदान करें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies