
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वालों को धन खर्च करते समय सोच-समझकर फैसला लेना होगा, वरना नुकसान हो सकता है। छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष::आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।

मिथुन::आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार करने वालों को सावधान रहकर निर्णय लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, लेकिन बातचीत से मामला सुलझ जाएगा। परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

कर्क::आज संयम बनाए रखने की जरूरत है। बेवजह के क्रोध और विवाद से बचें। किसी महिला के माध्यम से धन लाभ के योग बन सकते हैं। मन थोड़ा परेशान रह सकता है। भाई-बहनों के साथ यात्रा का योग बन सकता है। परिवार में विचारों का मतभेद हो सकता है।

सिंह::आज आपका मन शांत रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं और आय में वृद्धि के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत अधिक करनी होगी।

कन्या::आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में बदलाव के संकेत हैं, लेकिन किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

तुला::आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। सोच और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। बड़े फैसले लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। परिवार का सहयोग मिलेगा और माहौल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक::आज का दिन लाभकारी रहेगा। ध्यान और योग से मानसिक व शारीरिक लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाने का समय है। व्यापार करने वालों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे खुशी मिलेगी।

धनु::आपके लिए अच्छा समय आने वाला है। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। पैसे बचाने के लिए परिवार से सलाह लें। छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। संतान के भविष्य को लेकर अधिक चिंता करने से बचें।

मकर::आज आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा और काम में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। छात्रों के लिए दिन बेहतर रहेगा।

कुंभ::आज के दिन सोचे हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त हो सकती है।
मीन::आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies