
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की।किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर भारतीय किसान यूनियन (रोड) की प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में रुड़की ब्लॉक के गुम्मा वाला निवासी मोनू मलिक के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने भाकियू रोड की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने संगठन में युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि युवा वर्ग ही देश और समाज की दिशा बदलने में सक्षम है। 
इस दौरान गुम्मावाला निवासी मोनू मलिक को युवा जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया का हर हाल में विरोध किया जाएगा। वहीं प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी को किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गोपाल राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव प्रदीप त्यागी ने किया।
इस अवसर पर अनिल पुंडीर, जावेद अली, मुरसलीन, टीटू मलिक, मतलूब, जव्वाद, अनिल रोड,रियासत,अनुज त्यागी, मतलूब, मोमिन, परवेज सहित बड़ी संख्या में किसान और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies