
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर निविदा गांव में एक 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार हबीबपुर निविदा निवासी नीलू सैनी (32) पत्नी बसंत सैनी ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies