News

7/18/2026 2:32:58 PM

रुड़की में लघु उद्योग भारती का 'उद्योग संवाद एवं सम्मान समारोह' संपन्न, जुटे 200 से अधिक उद्यमी...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। लघु उद्योग भारती उत्तराखंड परिवार की रुड़की नगर एवं सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) इकाइयों द्वारा आयोजित "उद्योग संवाद एवं सम्मान समारोह" भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत, विभिन्न औद्योगिक संगठनों, सरकारी विभागों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह का मुख्य उद्देश्य उद्योगों से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित करना, उद्यमियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श करना तथा क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देना था।


कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के उद्योग मंत्री और कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री भारत चौधरी ने उद्योगों की जुड़ी समस्याओं को सुनते हुए उद्यमियों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उद्यमियों से जुड़ा एक प्रतिनिधिमंडल उद्योग समस्याओं के विषय में भारत चौधरी से मुलाकात करेगा इसके पश्चात उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर इन विषयों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर सरकार द्वारा उद्यमियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा। वहीं परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने रुड़की हरिद्वार में शीघ्र ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण की घोषणा की।


कार्यक्रम में महापौर अनीता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल और आदेश सैनी, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उत्तम कुमार तिवारी, सिडकुल हरिद्वार के रीजनल मैनेजर कमल किशोर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल मैनेजर डॉ. राजेंद्र सिंह और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रुड़की से अमित भारद्वाज भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन रुड़की नगर इकाई के जिलाध्यक्ष केतन भारद्वाज ने किया और सभी अतिथियों व उद्यमियों का स्वागत किया।


उद्योगों और सरकार के बीच समन्वय पर जोर लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी कैलाश मेलाना ने रुड़की महानगर एवं सिडकुल इकाई के पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिजय सिंह तोमर ने कहा कि ऐसे आयोजन उद्योग, उद्यमी और संगठन के बीच समन्वय को एक नई दिशा प्रदान करते हैं।भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राहुल देव ढंड ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि वे उत्तराखंड सरकार और उद्यमियों के बीच एक पुल के रूप में कार्य करते हुए उनकी समस्याओं का पूर्ण समाधान कराने में सहयोग करेंगे।


इस विशेष अवसर पर प्रदेश प्रभारी कैलाश मेलाना ने हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में संगठन का विस्तार करते हुए लघु उद्योग भारती उत्तराखंड की नई इकाई "भगवानपुर एवं रुड़की ग्रामीण" के गठन की घोषणा की। समारोह के अंत में लघु उद्योग भारती सिडकुल (पुराना औद्योगिक क्षेत्र) के जिलाध्यक्ष मनोज गौतम ने सभी अतिथियों और उद्यमियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संगठनों RSSIA, BIDWA, BIA, SEWA, HIDA, IIA सहित कई औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों और 200 से अधिक उद्यमियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सुनील पांडेय, सुखदेव सिंह, प्रवीण गर्ग, मोहिंदर आहूजा, जगदीश लाल पाहवा, बी बी गुप्ता, केशव कोहली, ऐ क्यू अंसारी, अजय गर्ग, राकेश मित्तल, दीपमणि मिश्रा, शिवम गोयल, प्रभात कुमार और निखत राठी एवं लघु उद्योग भारती के सदस्य प्रदीप खंडूरी, संजय गुप्ता, मयंक गर्ग, बीरेंद्र शुक्ल, मनोज मिश्रा, वी पी सिंह, विनित धीमान, आदित्य तोमर, पीयूष मंधार, राहुल प्रजापति और हिमांशु वालिया आदि उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies