News

7/18/2026 1:39:59 PM

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। सोशल मीडिया पर महिलाओं के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रोमा सैनी ने बताया कि नारी शक्ति अधिनियम बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विरोध में महिला मोर्चा द्वारा देहरादून में प्रदर्शन किया गया था। आरोप है कि इसके बाद एक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महिलाओं के संबंध में आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की, जिससे महिला कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सावित्री मंगला ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके।


महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की रक्षा करना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। यदि आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।इस दौरान वीरमती यादव, आशा, मीनाक्षी तोमर, अनीता शर्मा, सोनिया, कल्पना, कमला पांडे, कल्पना नेगी, सुनीता सैनी, सपना, हेमा, तृप्ति कंसल, सीमा, सरस्वती सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies