
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। केंद्र सरकार के प्रतिष्ठित उपक्रम ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (ग्रिड इंडिया) के निदेशक मंडल में गैर-सरकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता का रुड़की स्थित उनके आवास पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मयंक गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने उन पर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ऊर्जा क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि रुड़की और उत्तराखंड के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है। संगठन की विचारधारा और जनसेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वह अपने दायित्व का पूरी प्रतिबद्धता से निर्वहन करेंगे।

मयंक गुप्ता ने बताया कि उन्होंने देहरादून पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर उनका आभार भी व्यक्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि मयंक गुप्ता की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता, सक्रिय कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि मयंक गुप्ता अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर संगठन और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कवींद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभोर सेठी, चेरब जैन, संजय प्रजापति, विक्रम गर्ग, अभिषेक मित्तल, मनोज मेहरा, रामगोपाल कंसल, नवीन गुलाटी, पंकज नंदा, योगी रोड, रोमा सैनी, रश्मि चौधरी, धीरज पाल, अनुज त्यागी, सुधीर चौधरी, बी.एल. अग्रवाल, भरत कपूर, बृजेश गुप्ता, अमित अग्रवाल, अवनीश त्यागी, संजय पाल, नरेंद्र आहूजा, संजय त्यागी, राजीव गर्ग, अंकुर जैन, सनी नारंग, पीयूष ठाकुर, सलमान फरीदी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मयंक गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies