News

12-07-2026 19:47:24

हरियाली से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, गंगा नहर परिसर में चला पौधारोपण महायज्ञ

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के उत्तरी खंड गंगा नहर द्वारा गंगा संगठन मेरठ के बैनर तले आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत शनिवार को व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक भवन परिसर, मंडी स्थल, गंगा नहर की पटरी सहित विभिन्न स्थानों पर फलदार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका नियमित संरक्षण करने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने की जिम्मेदारी है। यदि लगाए गए पौधों की देखभाल ईमानदारी से की जाए तो यह अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सहायक अभियंता अर्जुन सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और इनका संरक्षण हम सभी का नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम में जूनियर इंजीनियर बी. डी. धीमान, जूनियर इंजीनियर आशीष कुमार त्यागी, वरिष्ठ सहायक गौरव सारस्वत, विनय कुमार, महेश गिरी सहित उपखंड के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहायक तथा विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies