
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। भारत विकास परिषद 'समर्पण' शाखा रुड़की द्वारा नवरचना पब्लिक स्कूल फाजिलपुर में वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई।

वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय "पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास एक साथ संभव है" था, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पक्ष व विपक्ष में अपने तर्कसंगत विचार रखे। वहीं भाषण प्रतियोगिता में "प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध" विषय पर बच्चों ने एक स्वर में प्रतिबंध लगाने की वकालत की।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राकेश कुमार गर्ग ने कहा कि प्रतियोगिताएं जीवन की समस्याओं को सुगम बनाती हैं। सचिव सोमेन कर्माकर और संयोजक डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक विकास होता है। निर्णायक मंडल में वीना सिंह, रश्मि जैन, मृणालिनी शर्मा और दिलीप प्रधान के द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के कारण विजेताओं को चुनना काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी लविषा चोकर, द्वितीय कुमारी रिया, तृतीय कुमारी आरुषि व इशिता रहे। वहीं भाषण में प्रथम वैभव त्यागी, द्वितीय, कुमारी खुशी, तृतीय आयुष्मान व कुमारी मरियम व अवनी प्रजापति को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन रचिता पांडे, गीता रानी, टीना त्यागी, ईशु मंमगाई व मनोज कुमार ने किया। अंत में डॉ. शालिनी जोशी पंत एवं निखिल पंत द्वारा जलपान की व्यवस्था के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies