
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा सप्ताह' के अंतर्गत रविवार, 12 जुलाई को बांया नहर किनारा स्थित सेवा केंद्र (कैंप कार्यालय) में निःशुल्क पेट, आंत एवं लिवर रोग जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. सचिन देव मुंजाल (MD, DM – Gastro.) मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श देंगे। इसके साथ ही फाइब्रोस्कैन (Fibro Scan) तथा हेपेटाइटिस-बी एवं हेपेटाइटिस-सी की जांच भी निःशुल्क की जाएगी।

यह स्वास्थ्य शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। आयोजकों ने पेट, आंत एवं लिवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies