देनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वाड और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने पिरान कलियर के वार्ड एक स्थित तेलियों वाली मस्जिद के पास एक मीट की दुकान पर छापेमारी कर करीब 150 किलो संदिग्ध गौवंशीय मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।आरोपियों के खिलाफ गौवंश सरंक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया।जबकि दुकान संचालक मन्नवर उर्फ मन्ना फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में दुकान से अफरोज पुत्र नाजिर और कलीम पुत्र वहीद, निवासी वार्ड एक पिरान कलियर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मन्नवर उर्फ मन्ना के कहने पर गौमांस की कटाई कर बिक्री कर रहे थे।छापेमारी के दौरान दुकान से करीब 150 किलो संदिग्ध मांस बरामद हुआ और मौके से कुल्हाड़ी, चापड़, दो छुरियां, कांटा-तराजू, बाट तथा पैकिंग सामग्री भी कब्जे में ली गई।
सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डॉ.रोहित सिंह ने प्रथम दृष्टया बरामद मांस को गौवंशीय बताया। मांस के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। शेष मांस को गड्ढा खोदकर रासायनिक प्रक्रिया के बाद नष्ट करा दिया गया।पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फरार आरोपित मन्नवर उर्फ मन्ना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।टीम में गौवंश सरंक्षण स्क्वायड एसआई शरद सिंह, कॉन्स्टेबल पूरन सिंह,प्रवीण कुमार, अनीश अहमद, प्रकाश मनराल शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies