News

11-07-2026 05:53:28

आज 11जुलाई दिन शनिवार कैसा रहेगा आपका राशिफल आईए जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें। बिजनेस पर सकारात्मक पड़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं। प्रेम जीवन में मतभेद से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृष::आज के दिन आप थोड़ा उलझन महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाएं। करियर में धैर्य से काम करें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन बेफिजूल खर्च से बचें। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को मेहनत जारी रखनी होगी। घर-परिवार और प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी बहस हो सकती है। इसलिए धैर्य बनाएं रखें और शांति से मामले को सुलझाए। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।


मिथुन::आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता की किसी भी बात को दिल से न लगाएं। बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। पुरानी गलतियों से सीख मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा


कर्क::आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस से बॉस की तारीफ मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए मन पक्का करें। लेकिन सोच-समझकर पैसों का इस्तेमाल करें। पुराना दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। संतान से किया वादा निभाएं। परिवार में शांति बनी रहेगी। वैवाहिर जीवन में अपने पार्टनर को समय दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सिंह::आज का दिन कई उपलब्धियां लेकर आएगा। करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने से मन खुश रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। लेकिन छोटी-मोटी बात पर बहस हो सकती है। प्रेम जीवन में रोमांच रहेगा। कहीं घूमने का प्लान सफल होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर थकान महसूस हो सकती है।


कन्या::आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य से उन्हें पार करेंगे। आर्थिक फैसलों में अच्छे से विचार कर लें। छात्रों के लिए पढ़ाई का समय अनुकूल है। परिवार में सब ठीक रहेगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। 


तुला::आज के दिन आपको कई अच्छे अवसर मिलेंगे। ऑफिस में आप बिजी रहेंगे। निवेश से पहले किसी जानकार से सारी बातें जान लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आर्शीवाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृश्चिक::आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिलेगी। लेकिन सहकर्मी को आपसे थोड़ी जलन हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन किसी भी तरह की दिक्कत होने पर उसे नजरअंदाज न करें।


धनु::आज के दिन अपने काम पर फोकस करना होगा। ऑफिस में नई योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवन में सुखद पल बिताएं। घूमने जाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।


मकर::आज का दिन मिला-जुला रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां आने से तनाव बढ़ सकता है। लेकिन आप उसे पार लगाएंगे। आर्थिक लाभ होने के आसार है। पार्टनर के साथ पुराने मुद्दे सुलझाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


 कुंभ::आज के दिन अपनी वाणी पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिलेगा। करियर में तरक्की संभव है। आर्थिक लाभ होगा। लेकिन फालतू का खर्ता ज्यादा न करें। प्रेम सबंधों में उचार-चढ़ाव संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन::आज के दिन आपका धार्मिक कार्यों में मन रहेगा। बाहर की यात्रा संभव है। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। नए काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies