
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
रुड़की। श्री लक्ष्मी नारायण खाटूश्याम मंदिर, लालकुर्ती में भगवान श्री खाटूश्याम जी के मूर्ति स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय बंसल एवं सचिव सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन शनिवार, 11 जुलाई 2026 को रात्रि 9 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान आमंत्रित भजन प्रवाहक वंश-अंश (फरीदाबाद) अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय बंसल एवं सचिव सुनील कुमार ने बताया कि आयोजन श्री लक्ष्मी नारायण खाटूश्याम मंदिर, लालकुर्ती, रुड़की कैंट परिसर में होगा। इसके उपरांत सोमवार, 13 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं खाटूश्याम भक्तों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री खाटूश्याम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाएं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies