News

7/8/2026 1:57:17 PM

24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा-दो आरोपी गिरफ्तार-चोरी की बाइक भी बरामद...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया बेड़पुर निवासी जावेद ने 7 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि उसकी मोटरसाइकिल (यूके 08 एबी 3559) सोहलपुर रोड के पास खेत से चोरी हो गई है।पुलिस ने तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज तलाश शुरू कर दी थी।और ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने सुरागरसी और मुखबिर की सूचना पर धनौरी से एनआईसी कॉलेज और तिरछा पुल के बीच बावन दर्रा लिंक मार्ग से दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने 5 जुलाई की शाम सोहलपुर रोड किनारे खेत से बाइक चोरी की थी और उसे बेचने के लिए सलेमपुर की ओर जा रहे थे। वह नशे के आदी हैं और खर्च चलाने के लिए बाइक चोरी की थी। संदीप कुमार और विशाल कुमार निवासी ग्राम सोहलपुर थाना पिरान कलियर के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया है।टीम में एएसआई राम अवतार, हैड कांस्टेबल सोनू चौधरी, इसरार अली आदि शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies