
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
रामनगर/नैनीताल। रामनगर ब्लॉक में गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए "विभाग किसान के द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।


इस अवसर पर बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान उनके घर-गांव में ही उपलब्ध कराया जाए तो अधिक किसान गन्ना खेती के प्रति आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि गन्ने के साथ सहफसली खेती अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।और वर्तमान समय में अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए सहफसली खेती आवश्यक है।
इस दौरान विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किसानों से फीडबैक भी लिया गया। प्रचार-प्रसार प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि किसानों को जागरूक कर वैज्ञानिक तरीके से गन्ना खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और किसानों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर धीरज कुमार, योगेश भट्ट, वीरेन्द्र कुमार मौर्य, राजेश कुमार, राजकुमार, हरविंदर सिंह, तारा सिंह, दयाराम, सुरेंद्र सिंह, जीवन सिंह, अवतार सिंह, प्रेम सिंह, राकेश कुमार, राजू कुमार, रघुवीर सिंह, सूरज, ओम सिंह, किशन सिंह, मलकीत सिंह, करन सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies