
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। नेहरू नगर में भाजपा नेता पंकज सिंघल के संयोजन में आयोजित सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, नवनियुक्त दर्जाधारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक पंकज सिंघल, ऋषभ सिंघल एवं अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर दर्जाधारी आदेश सैनी एवं अजीत चौधरी का भी सम्मान किया गया। हाल ही में परिवहन प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त हुए संजय अरोड़ा और हरदीप सिंह सन्नी तथा गन्ना परिषद के सलाहकार बनाए गए आशुतोष सिंह और दिनेश कौशिक को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक गुप्ता, संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र आहूजा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी अभिनंदन किया गया।कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण के बल पर लगातार जनसेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम संयोजक पंकज सिंघल ने कहा कि सम्मान समारोह का उद्देश्य पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के योगदान का हमेशा सम्मान होता है। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन अजय दिगंबर जैन ने किया।इस अवसर पर मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, जिला महामंत्री सागर गोयल,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक,पार्षद आकाश जैन, सांसद प्रतिनिधि संजय प्रजापति, एच.एम. कपूर, चेरब जैन,प्रदीप पाल, यजुर प्रजापति, अजय कंसल, एडवोकेट विपिन पहलवान,कुलदीप सूर्यवंशी,जगदेव शेखों,रश्मि चौधरी m,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies