
श्री अंबा इंडस्ट्री भगवानपुर में आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने निभाई मानव सेवा की जिम्मेदारी
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। देव भूमि मानवाधिकार सेवा संघ एवं श्री अंबा इंडस्ट्री, भगवानपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 62 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं और कर्मचारियों ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया।

संस्था के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने रक्तदाताओं के उत्साह और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे प्रयास मानवता की मिसाल हैं।
महामंत्री आकाश जैन एवं कोषाध्यक्ष नरेंद्र आहूजा ने कहा कि संस्था भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती है।शिविर में संस्था के संरक्षक चेरब जैन, श्री अंबा इंडस्ट्री की मैनेजर श्रेया अनिल तथा बृजेश पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर के सफल आयोजन में अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सचिव आकाश जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र आहूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कंसल, उपाध्यक्ष गौरव संगल, नवीन गर्ग, नवीन तायल, मंत्री शिवम गोयल, कानूनी सलाहकार दिनेश धीमान, वीर सावरकर, सिद्धार्थ गोयल तथा ब्लड बैंक की ओर से दीक्षित सैनी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies