
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। रुड़की महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा की नीतियों से नाराज कई युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी का दामन थाम लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सुभाष चंद्र शर्मा ने की, जबकि संचालन कांग्रेस महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भाजपा की कथित भ्रष्ट नीतियों और जनविरोधी कार्यशैली से जनता में भारी नाराजगी है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में कांग्रेस की वापसी तय है और युवाओं का भविष्य कांग्रेस के साथ अधिक सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की से कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और युवाओं का पार्टी पर विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से युवा परेशान हैं, जबकि सरकार केवल चुनिंदा पूंजीपतियों के हितों में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डॉ. विवेक सिंह, पंकज राठी और राजीव वालिया जैसे युवाओं का कांग्रेस में शामिल होना संगठन को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले डॉ. विवेक सिंह ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, युवाओं की समस्याओं और विभिन्न मुद्दों को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों और नेता राहुल गांधी से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।
पंकज राठी ने कहा कि बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं से युवा निराश हैं। उन्होंने युवाओं से कांग्रेस से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में डॉ. विवेक सिंह, पंकज राठी और राजीव वालिया ने पंडित सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता तथा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, रिजवान अहमद, पूर्व मेयर गौरव गोयल, जिला महामंत्री मोहित त्यागी, विकास त्यागी 'मोनू', जिला उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह, महामंत्री संजय गुड्डू, विजय पाल सिंह, सुधीर चौधरी, सुनील शर्मा, उम्मेद गाजी, डॉ. इरशाद मीर, नूर मोहम्मद, जिला प्रवक्ता अनिल पुंडीर, नूर मलिक, नसीम खान, नूर आलम, अनूप शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies