
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने युवा भाजपा नेता वरुण त्यागी को पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने वरुण त्यागी को मिठाई खिलाकर और फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया तथा उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पार्टी ने युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता वरुण त्यागी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विश्वास है कि वरुण त्यागी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ सहकारिता के क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं को हमेशा उनकी मेहनत और संगठन के प्रति निष्ठा के आधार पर जिम्मेदारियां दी जाती हैं।
नवनियुक्त जिला संयोजक वरुण त्यागी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह एवं शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वह सेवा का अवसर मानते हैं और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन हित में निरंतर कार्य करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सहकारिता प्रकोष्ठ जिले में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies