News

02-07-2026 18:09:40

कलियर: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 83 मरीजों की जांच....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। नगर पंचायत के वार्ड-3 में सभासद नाजिम त्यागी की पहल पर क्वाड्रा हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के 83 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान गंभीर बीमारियों से पीड़ित 15 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए क्वाड्रा हॉस्पिटल भेजा गया। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने और बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। डॉ. टी.आर. पंवार, डॉ. शादाब अली और डॉ. नौरिन ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस अवसर पर मोहम्मद इसरार अली, नफीस अहमद, महबूब कुरैशी, नसीम मिस्त्री, वसीम, शाहरुख, अजीम, एहतिशाम, आस मोहम्मद कामिल आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies