News

02-07-2026 18:07:35

बिजली बहाल होने पर इकबालपुर शुगर मिल के कॉलोनीवासियों ने भाकियू (रोड) पदाधिकारियों का किया सम्मान

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):



रुड़की। इकबालपुर शुगर मिल आवासीय कॉलोनी की बिजली बहाल होने के बाद कॉलोनीवासियों ने भारतीय किसान यूनियन (रोड) के पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनका आभार जताया। लोगों ने कहा कि चार दिन पहले संगठन के नेतृत्व में हुए 12 घंटे के धरने के बाद ही उनकी वर्षों नहीं, बल्कि कई दिनों से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान हो सका। वहीं मिल कर्मचारियों ने 25 माह से वेतन न मिलने का मुद्दा उठाया तो यूनियन के लोगों ने इस लड़ाई में अपने आपको कर्मचारियों के साथ खड़ा होने का वादा किया। 


इकबालपुर शुगर मिल पर बिजली विभाग का करीब 1.60 करोड़ रुपये का बकाया होने के कारण विभाग ने मिल की विद्युत आपूर्ति काट दी थी। इससे मिल परिसर में रहने वाले करीब 250 परिवारों के एक हजार से अधिक लोग कई दिनों तक भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहने को मजबूर हो गए थे। कॉलोनीवासियों ने कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला।


इसके बाद चार दिन पहले भारतीय किसान यूनियन (रोड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड के नेतृत्व में कॉलोनीवासी अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत के कार्यालय पहुंचे और धरना शुरू किया। करीब 12 घंटे तक चले धरने के बाद भगवानपुर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, अधीक्षण अभियंता और किसान नेताओं के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बहाल करने पर सहमति बनी और विद्युत विभाग द्वारा अस्थाई कनेक्शन कॉलोनी के लोगों को दिए गए।

बिजली बहाल होने के बाद इकबालपुर मिल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कॉलोनीवासियों ने भाकियू (रोड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा किसान,मजदूर एवं आम "जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भारतीय किसान यूनियन हमेशा मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। वहीं उन्होंने मिल प्रबंधन और सरकार से मामले में बात कर स्थाई समाधान निकालने की बात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक ओर कर्मचारियों को 25 माह से वेतन नहीं मिला ऐसे में उन्हें मूलभूत सुविधाओ से बंचित करना अच्छा नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाह ने कहा यूनियन लंबे समय से अपने भुगतान की लड़ाई लड़ रही है और अब कर्मचारियों की लड़ाई में भी संगठन उनके साथ है कहा कि "संगठन का उद्देश्य पीड़ितों के न्याय की लडऩे का है इसलिए पूरी मजबूती से कॉलोनीवासियों की आवाज उठाई। प्रशासन ने वार्ता के बाद सकारात्मक निर्णय लिया और लोगों को राहत मिली। भविष्य में भी जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।"वहीं उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता वह कर्मचारियों के साथ खड़े होकर हर स्तर तक लड़ाई लड़ने को तैयार हैंराष्ट्रीय महासचिव प्रदीप त्यागी ने कहा जब तक बिजली बहाल नहीं हुई, तब तक धरना समाप्त नहीं किया गया। संगठन हमेशा जनहित के मुद्दों पर इसी तरह संघर्ष करता रहेगा।

कॉलोनी निवासियों ने कहा कई दिनों तक बिना बिजली के रहना बहुत मुश्किल था। तमाम प्रयासों के बाद भी समस्या हल नहीं हुई लेकिन किसान यूनियन ने हमारी पीड़ा को समझा और संघर्ष कर बिजली बहाल कराई। इसके लिए कॉलोनी का हर परिवार उनका आभारी है। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय सचिव विकास शर्मा,गजराज सिंह,प्रवीण कुशवाह, अमन त्यागी,विनय त्यागी रमेश कोहली,गगन सरदार,कमेशा,अश्वनी,राहुल, नीतिन,सन्नी,मोहित,मंगलू,अंश,जगत सिंह,जीती,गुरमीत,विकास,शुभम, टप्पा सिंह,ममता चढ्ढा,अनीता,टीना,सीमा शर्मा,कुसुम लता,कुलविंदर कौर,बलबीर कौर, मीना चौहान,रविकांत, बृजेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies