
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में नगर पंचायत पिरान कलियर, इमलीखेड़ा और पड़ली गुर्जर में नए नगर अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार पिरान कलियर से परवेज मलिक, इमलीखेड़ा से सादिक मलिक और पड़ली गुर्जर से दानिश उमर को कांग्रेस कमेटी का नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
नियुक्तियों की घोषणा के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। हरिद्वार ग्रामीण के विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाजी फुरकान अहमद ने तीनों नवनियुक्त नगर अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उन्हें।शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्हें विश्वास है कि नए पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करेंगे तथा आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।नवनियुक्त नगर अध्यक्षों परवेज मलिक, सादिक मलिक और दानिश उमर ने प्रदेश नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस हाईकमान तथा विधायक हाजी फुरकान अहमद का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies