News

01-07-2026 18:00:06

श्री खाटू श्याम संकीर्तन में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल-लिया आशीर्वाद...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की।श्री खाटू श्याम प्रेमी सेवा समिति द्वारा तृतीय विशाल संकीर्तन 'एक शाम खाटू वाले के नाम' का भव्य आयोजन विश्वकर्मा चौक पर किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा देर रात तक खाटू श्याम के सुंदर भजनों का आनंद लिया।संकीर्तन का शुभारंभ जोत प्रज्ज्वलित कर किया गया एवं भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।प्रसिद्ध भजन गायिका साक्षी अग्रवाल,रितिक गुप्ता व सन्नी प्रिंस द्वारा दी गई सुंदर भजनों की प्रस्तुति पर भक्तगण झूमने पर मजबूर हो गए।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने संकीर्तन में पहुंच पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।भगवान खाटू श्याम की महिमा का वर्णन किया और कहा कि कलयुग में केवल भगवान का नाम लेने मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं,जो व्यक्ति निरंतर भगवान के नाम का संकीर्तन करता ह,उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे परम गति की प्राप्ति होती है।मेयर अनीता देवी अग्रवाल,राज्यमंत्री आदेश सैनी,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह,वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी धीर सिंह,युवा भाजपा नेता इंजीनियर गौरव कौशिक व ध्रुव गुप्ता आदि ने भी संकीर्तन में भाग ले बाबा का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर पार्षद चंद्र चारु व राकेश गर्ग,मनीष दास,शगुन शर्मा,रामकिशन कश्यप,सुशील नागवान,सोनू वर्मा,प्रतीक गर्ग,अमर कश्यप,समर कश्यप,पंडित हर्ष शर्मा,कुश नागवान,अशोक अरोड़ा,सभासद राजीव कुमार,संदीप दीक्षित,राकेश कुमार गोयल,नीरज अग्रवाल,सत्यम अग्रवाल,नीरज कपिल,जितेंद्र अग्रवाल,प्रणव वर्मा,विशाल गांधी,वेदांश गुप्ता,अनुज गुप्ता,अंकित सिंह व प्रतीक गर्ग सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies