News

01-07-2026 17:08:24

मानवता की सेवा में इनर व्हील क्लब रुड़की आगे: मरीजों को डायलिसिस सहायता और 'अपना घर' आश्रम में कराया भोजन...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। इनर व्हील क्लब, रुड़की' ने समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए दो अत्यंत जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने और बेसहारा लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का सराहनीय कार्य किया है। "नर सेवा ही नारायण सेवा" के संकल्प के साथ क्लब ने बैक-टू-बैक दो बड़े सेवा कार्यों को अंजाम दिया।

सिविल अस्पताल में डायलिसिस स्पॉन्सरशिप
आर्थिक तंगी के कारण इलाज के लिए तरस रहे दो गंभीर मरीजों की मदद के लिए इनर व्हील क्लब आगे आया। क्लब ने रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में उपचाराधीन दो अत्यंत जरूरतमंद मरीजों के पूर्ण डायलिसिस उपचार की वित्तीय जिम्मेदारी (स्पॉन्सरशिप) उठाई। अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर इन मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

इसके साथ ही, क्लब द्वारा स्थानीय 'अपना घर' सेवा संस्था (आश्रम) में रह रहे गरीब, बेसहारा और असहाय लोगों के लिए एक विशेष भोजन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब की महिला सदस्यों ने आश्रम के सभी प्रभु-जनों को अपने हाथों से बड़े ही प्रेम और आदर के साथ स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन परोसा और उनका हाल-चाल जाना।

क्लब की अध्यक्षा संगीता परुथी ने कहा कि असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है। 'अपना घर' आश्रम में आकर इन लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखना और गंभीर मरीजों की मदद कर पाना हमारे लिए सबसे बड़ा सुकून है।

कार्यक्रम में अध्यक्षा संगीता परुथी के साथ रजनी नागपाल, चंचल वाधवा, शशि कीर, सोनिया चांदनी, रमा भार्गव, शशि जैन, वीना जैन, नीलू धवन, फरहा मलिक, जनक कोहली और सांची सरीन (क्लब एडिटर) सहित कई वरिष्ठ महिला सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। सभी ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies