News

01-07-2026 15:29:03

एसटीएफ, एएनटीएफ और कलियर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कॉस्मेटिक की दुकान से नशीली दवाएं बरामद-एक आरोपी गिरफ्तार...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उत्तराखंड एसटीएफ, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और कलियर पुलिस की संयुक्त टीम ने कॉस्मेटिक की दुकान में छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 39 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप और 24 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।


कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि मंगलवार को एसटीएफ, एएनटीएफ, कलियर पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर एक कॉस्मेटिक की दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुईं और मौके से एक गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान अहतशाम उल हक निवासी ग्राम बुड्ढाहेड़ी थाना पथरी के रूप में हुई।आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अधिक मुनाफा कमाने के लालच में कॉस्मेटिक की दुकान में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने बरामद दवाओं को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।कोतवाली प्रभारी एवं सीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।टीम में एसटीएफ इंस्पेक्टर यादविंदर बाजवा, एसआई दीपक मैठाणी, कमल हसन, हेड कांस्टेबल मनमोहन, रवि पंत, दीपक नेगी, ईमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी, प्रकाश मनराल सहित एसटीएफ, एएनटीएफ और कलियर पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies