News

30-06-2026 18:46:01

रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल ने तीन बड़ी सेवा परियोजनाओं के साथ किया रोटरी वर्ष का समापन...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल ने रोटरी वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन समाजहित में तीन महत्वपूर्ण सेवा परियोजनाओं को समर्पित कर "सर्विस एबव सेल्फ" (स्वयं से पहले सेवा) की भावना को चरितार्थ किया। क्लब की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई सराहनीय कार्य किए गए।


परियोजना के तहत राम नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर साहिब जी में एक मॉर्चरी फ्रीजर भेंट किया गया। यह सेवा कार्य क्लब सदस्य रोटेरियन सारिका अग्रवाल एवं रोटेरियन दीपक अग्रवाल द्वारा अपने पूजनीय स्वर्गीय पिता की पावन स्मृति में कराया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति एवं रोटरी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में इसका लोकार्पण हुआ, जिसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

क्लब द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कदम बढ़ाते हुए आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के लिए एक कंप्यूटर भेंट किया गया, ताकि बच्चे डिजिटल शिक्षा से जुड़कर सशक्त बन सकें। इसके साथ ही, योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुचारू बनाने के लिए विद्यालय को 40 कुर्सियाँ प्रदान की गईं।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष के कार्यालय के बाहर रोटरी व्हील (रोटरी चक्र) भी स्थापित किया गया, जो रोटरी की वैश्विक पहचान और सेवा आदर्शों का प्रतीक है। क्लब प्रबंधन ने बताया कि क्षेत्र में सोलर लाइट्स लगाने की परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है, जिसका लोकार्पण जल्द ही किया जाएगा।


क्लब अध्यक्ष रोटेरियन आदर्श कपानिया ने सभी का आभार जताते हुए कहा, "शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में क्लब का यह सेवा अभियान भविष्य में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान क्लब सचिव रो. डॉ. देवेश भीमसारिया, कोषाध्यक्ष रो. दीपक शर्मा, रो. डॉ. रजत अग्रवाल, रो. डॉ. अचल मित्तल, रो. दिनेश खत्री, रो. अनिल चड्ढा, रो. सुमित अग्रवाल, मोनिका कपानिया सहित क्लब के कई गणमान्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies