News

30-06-2026 06:48:49

आज 30 जून दिन मंगलवार कैसा रहेगा आपका राशिफल आईए जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज गृह निर्माण में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। आज आप अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उनकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। रूका कार्य बनेगा।


वृष::व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। आपसी समझ आपके वैवाहिक संबंधों को बेहतर बनाएगी। पारिवारिक जीवन हर तरह से मजबूत रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।


मिथुन::मीडिया व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में उन्नति संभावित है। व्यवसाय में लाभ होगा। आपको अपने भविष्य में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। किसी जरूरतमंद को दान देने से आध्यात्मिक शांति मिलेगी। उदर रोग की सम्भावना है।


कर्क::आज व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। अचानक समस्याओं के कारण पारिवारिक शांति भंग हो सकती है। कोई बड़ी व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। गरीबों की मदद करें इससे स्‍वयं लाभ होगा।


सिंह::जॉब में सफलता व व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। आज नवरात्र के पावन अवसर पर आपके जीवन में खुशियों का संचार होगा। आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे। गृह क्रय की योजना बनेगी। जॉब में संवाद पर ध्यान दें।


कन्या::आज बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। आज आप अपने काम में पूरी तरह सफल रहेंगे। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आज आपको किसी से उपहार या पैसा मिल सकता है। धन के नए स्रोत जुड़ सकते हैं।


तुला::आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। आज का दिन बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।


वृश्चिक::टीचिंग व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ आप देवी मां के दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। आज बुजुर्ग अपने मित्रों से मिल सकते हैं। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।


धनु::आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज आप शारीरिक रूप से अस्वस्थ हो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन आपके लिए फलदायी है। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं।


मकर::आज जॉब में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा व्यस्त और तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के किसी काम को लेकर आपको थोड़ी शर्मिंदगी महसूस हो सकती है।


कुंभ::आज आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार मिलेगा। पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। आज आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपका कोई जरूरी काम समय पर पूरा होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आर्थिक लाभ मिल सकता है।


मीन::आज नौकरी व व्यवसाय में लाभ हो सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यात्रा का आयोजन होने की संभावना है। सेहत को लेकर सवाल उठेंगे। कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज सफलता की प्राप्ति होगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies