News

29-06-2026 18:25:36

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीर सिंह रोड का हुआ सम्मान, बोले- गुरु के मार्गदर्शन से मिली सफलता

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीर सिंह रोड को हाल ही में प्रदेश स्तर पर मिले सम्मान के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने उनका अभिनंदन करते हुए इसे रुड़की के व्यापारिक जगत के लिए गौरव का क्षण बताया। कार्यक्रम में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में वक्ताओं ने बताया कि धीर सिंह रोड को हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथों प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया गया था। इसी उपलब्धि पर रुड़की के व्यापारियों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया।

धीर सिंह रोड ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और आज शहर के प्रमुख कारोबारियों में उनका नाम शुमार है। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि व्यापारियों के विश्वास और अपने गुरु के आशीर्वाद का परिणाम बताया।

नगर अध्यक्ष धीर सिंह रोड ने कहा, "मुझे जो सम्मान मिला है, वह पूरे रुड़की के व्यापारी समाज का सम्मान है। मेरी सफलता में मेरे गुरु स्वर्गीय इंजीनियर राजेश गर्ग का सबसे बड़ा योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन और सीख ने मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मैं हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज उठाता रहूंगा और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।"

प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा, "धीर सिंह रोड ने अपने कार्यों और व्यवहार से व्यापार मंडल का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनका सम्मान पूरे व्यापारी समाज के लिए प्रेरणा है। संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।"

कार्यक्रम में रामगोपाल कंसल, आकाश गोयल, सुमित अग्रवाल, संजय कश्यप, संजय कंसल,धीरज पाल, आदर्श कपानिया, केडी धीमान, अश्वनी भारद्वाज, कविश मित्तल,मनोज मेहरा, विशाल गोयल,अमित अग्रवाल,अनूप,मनोज मेहरा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies