News

29-06-2026 17:12:28

कलियर::बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर।ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत आपसी रंजिश में हुई मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि 26 अप्रैल को बेड़पुर निवासी मोहम्मद रिहान ने तहरीर देकर बताया था कि मोहसिन पुत्र शमीम अहमद और उसके साथियों ने लाठी-डंडों व अन्य हथियारों से लैस होकर उसके व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।और ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था।सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी मोहसिन अली पुत्र शमीम अहमद निवासी बेड़पुर, को नए पुल के पास से पिरान कलियर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र का माहौल खराब करने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। टीम में एसएसआई राजेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल अनीश अहमद और कांस्टेबल प्रकाश मनराल शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies