News

29-06-2026 13:01:35

टिहरी देवल कांड: पीड़ित केतन के परिजनों से मिले विधायक वीरेंद्र जाति, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


झबरेड़ा। टिहरी देवल में हुई दुखद घटना के बाद झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने पीड़ित केतन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए हर स्तर पर न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

विधायक ने कहा कि केतन अनुसूचित जाति परिवार से था और प्रदेश में दलित समाज के लोगों के साथ लगातार हो रही उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं से अनुसूचित जाति समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा विषय है। यदि कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय एवं सुरक्षा नहीं मिलेगी तो सरकार पर जनता का विश्वास प्रभावित होगा।

विधायक ने कहा कि इस पूरे प्रकरण को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा और प्रदेश सरकार से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय मिलने तक वह उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उनका कहना था कि दोषियों को ऐसी कठोर सजा मिलनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का अपराध करने का साहस न करप सके।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies