News

28-06-2026 14:53:58

किसान मजदूर संगठन सोसाइटी की महानगर रुड़की कार्यकारिणी घोषित, सतीश चंद फौजी बने अध्यक्ष

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::



रुड़की। किसान मजदूर संगठन सोसाइटी (रजि.) की महानगर रुड़की कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को राष्ट्रीय प्रभारी संगठन नवीन मार्या ने की। संगठन ने सतीश चंद फौजी को महानगर अध्यक्ष और नाथीराम सैनी को महामंत्री नियुक्त किया। वहीं पूर्व अध्यक्ष किरणपाल को महानगर कमेटी का प्रभारी बनाया गया।

कार्यकारिणी में गोपाल को संरक्षक, राजपाल सैनी को सलाहकार, मेहर चंद को प्रचार मंत्री, सेवानिवृत्त उप निरीक्षक रामपाल को उपाध्यक्ष, दिनेश पाल को संगठन मंत्री तथा सुरेंद्र उर्फ सोनू, अरविंद सैनी, धर्मेंद्र पाल और सेवानिवृत्त राजेंद्र पाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा एडवोकेट विपिन मित्तल और मुकेश पाल को महानगर रुड़की कमेटी का मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया।

बैठक में महानगर कमेटी की ओर से कई जनहित से जुड़े प्रस्ताव भी पारित किए गए। इनमें वृक्षारोपण के साथ पौधों के संरक्षण एवं देखभाल का संकल्प, आर्थिक एवं पारिवारिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों के अनुसार सहयोग प्रदान करना, नशा मुक्त समाज के लिए जनजागरूकता अभियान चलाना तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित करना प्रमुख रहे।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट महक सिंह सैनी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन भविष्य में और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित और समाजसेवा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण सैनी ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी ब्रह्म सिंह धीमान, एडवोकेट नरोत्तम पाल सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी सोशल मीडिया एडवोकेट गौरव धीमान, रक्तदान प्रभारी योगेंद्र सैनी, निशांत सैनी, विशाल पाल, रानीपुर अध्यक्ष अनुज, गजे सिंह, पवन पाल, चंद्रपाल, बंटी पाल, प्रवीण पाल, मुनीश पाल तथा राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी सत्येंद्र सैनी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies