
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। उत्तराखंड राजकीय मुद्रणालय, रामनगर रुड़की में शनिवार को राजकीय मुद्रणालय अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को अधिक मजबूत बनाने, अधिकारी-कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में कुलदीप सिंह बिष्ट को संगठन का संरक्षक तथा महेश कुमार सैनी को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विनोद कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को सचिव, शिवानी कश्यप को कोषाध्यक्ष और संदीप चौहान को ऑडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। विभिन्न इकाइयों के लिए अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी निर्विरोध चयन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक कुलदीप सिंह बिष्ट ने संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा सक्रिय रहेगा। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश कुमार सैनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर रजत धारी, भगवान सिंह, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, शमीम अहमद, आशीष पाल, चंद्रकला, राजेश चंद्र भट्ट, मंजित, पंकज अवस्थी, मोहम्मद दानिश, अर्जुन कुमार, हुकम चंद, दिलीप कुमार, तरुण कुमार, किशन स्वरूप, पितांबर लाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies