

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। सुभाषगंज मंडल के शक्तिकेंद्रों एवं बूथ अध्यक्ष की बैठक पार्षद शिवम अग्रवाल के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में राज्यमंत्री अभिषेक शाही (उपाध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा एवं मंडल प्रभारी सतीश सैनी ने की। राज्यमंत्री ने कहा की सभी बीएलए अपने अपने बीएलओ के साथ एसआईआर के संबंध में सीधे जनता से जुड़े और आ रही परेशानियों का समाधान करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा यह एसआईआर आने वाले समय में देश की दिशा और दशा तय करेगा। भविष्य के निर्माण के लिए यह एक महत्वपूर्ण क़दम होगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, जिलाअध्यक्ष महिला मोर्चा नीलकमल शर्मा, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद संजीव तोमर, पार्षद शिवम अग्रवाल, पार्षद संजीव राय टोनी,पार्षद रिशु वर्मा, अलका अग्रवाल, मंडल महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि संदीप वर्मा, मनोज अग्रवाल, ट्विंकल कनोजिया, शाहनवाज,रिंकू बतरा,जहांगीर,शुभम अग्रवाल,अक्षित शर्मा,भगवती प्रसाद,निखिल कुमार,विशाल गुप्ता,राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies