News

26-06-2026 14:48:40

"सरकार के इशारे पर काम कर रही पुलिस, धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं" : विधायक काजी निजामुद्दीन

दैनिक रुड़की( फिरोज खान);;


मंगलौर। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मोहर्रम से पहले ताजिये की नपाई के दौरान हुए विवाद को लेकर मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष होकर काम करने के बजाय सरकार के दबाव में कार्य कर रहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।


मीडिया से बातचीत में विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि फिरोजाबाद में ताजिये की नपाई के दौरान जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं, उन्होंने पूरे देश के मुस्लिम समाज को आहत किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित पुलिस अधिकारी ने धार्मिक मर्यादाओं का सम्मान नहीं किया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।


काजी निजामुद्दीन ने कहा, "यह पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि सरकार के गुलाम बनकर काम कर रहे हैं। सरकार की मानसिकता सिर्फ हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने की है। अफसोस की बात है कि वर्दी का इस्तेमाल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। ऐसी सोच देश को बिखराव की कगार पर ले जा रही है।"


उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व सभी धर्मों और आस्थाओं का समान सम्मान करना है। यदि अधिकारी स्वयं धार्मिक मर्यादाओं का पालन नहीं करेंगे तो जनता का कानून और प्रशासन पर भरोसा कमजोर होगा।विधायक ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी अधिकारी द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कृत्य किया गया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies