News

24-06-2026 18:09:49

अवैध कब्जा हटाने व बहाली रोकने की मांग को लेकर तहसीलदार से की शिकायत..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्तियों पर कथित अवैध कब्जे और एक पूर्व कर्मचारी की संभावित बहाली का विरोध करते हुए तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक को शिकायत पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।


पिरान कलियर वार्ड नंबर 4 निवासी आसमा परवीन ने तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी को शिकायत पत्र में देकर बताया है कि दरगाह प्रशासन से सेवा से हटाए जा चुके एक पूर्व कर्मचारी ने दरगाह की संपत्तियों पर अवैध कब्जा कर रखा है। दरगाह के एक आवासीय भवन में भी अनधिकृत रूप से रह रहा है।पत्र में बताया है कि उक्त व्यक्ति की दोबारा बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं,जिसका क्षेत्र में विरोध हो रहा है।शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि उसकी पुनर्नियुक्ति की जाती है तो इससे दरगाह प्रशासन की छवि प्रभावित होने के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।शिकायत में मांग की गई है कि दरगाह की संपत्तियों से कथित अवैध कब्जा तत्काल हटाया जाए, संबंधित आवास खाली कराया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित व्यक्ति की बहाली से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं पर रोक लगाने की भी मांग की गई है।शिकायतकर्ता ने जनहित और दरगाह की गरिमा का हवाला देते हुए प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies