News

23-06-2026 17:43:23

हज-2027 में बेहतर सुविधाओं को लेकर सक्रिय हुई उत्तराखंड राज्य हज समिति, हज समिति अध्यक्ष ने मुंबई में रखे अहम सुझाव...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। हज-2027 में उत्तराखंड के हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य हज समिति ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने मुंबई पहुंचकर हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिशासी अधिकारी (सीईओ) शहनवाज सी से मुलाकात की और प्रदेश के हाजियों की सुविधा से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। सीईओ ने सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।


उत्तराखंड राज्य हज समिति ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि हज सीमित अध्यक्ष खतीब अहमद ने हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात कर बताया कि पिछले वर्षों की तरह उत्तराखंड से जाने वाले हज यात्रियों के लिए तीन से चार उड़ानों का संचालन एक साथ मदीना मुनव्वरा और मक्का मुकर्रमा से किया जाए। साथ ही विशेष परिस्थितियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी इच्छा अनुसार बुकिंग के लिए अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।उन्होंने सुझाव दिया कि हज यात्रियों को अनावश्यक इंतजार और असुविधा से बचाने के लिए सभी उड़ानों का संचालन दो से तीन दिनों में पूरा किया जाए।जिससे यात्रा अधिक सुगम, व्यवस्थित और सुविधाजनक बन सकेगी।उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की समस्याओं के समाधान और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए उनके प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेंगे।मोहम्मद आरिफ ने बताया कि हज-2027 को लेकर समिति पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और प्रदेश के हाजियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य हज समिति का लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुव्यवस्थित हज यात्रा उपलब्ध कराना है।हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भी उत्तराखंड हज समिति द्वारा दिए गए सुझावों की सराहना करते हुए उन पर सकारात्मक विचार करने तथा हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies