News

23-06-2026 17:15:14

10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


भगवानपुर। हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी अलीशान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं और उसकी तलाश उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सहित कई जिलों की पुलिस कर रही थी।


पुलिस के अनुसार 10 मई 2024 को शाकिब पुत्र अय्यूब निवासी सिकरोड़ा ने कोतवाली भगवानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अलीशान ने उससे और उसके परिचित परवेज अली से तीन कारें किराये पर ली थीं, लेकिन बाद में धोखाधड़ी कर वाहन वापस नहीं किए। वाहन वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज भी की। शिकायत के आधार पर कोतवाली भगवानपुर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।


मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। आरोपी की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस टीम ने सुरागरसी, पतारसी, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार प्रयास किए। आखिरकार 22 जून 2026 को आरोपी अलीशान को बदरपुर बॉर्डर स्थित टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।


गिरफ्तार आरोपी अलीशान मूल रूप से ग्राम शेखपुरा कदीम, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है तथा वर्तमान में तेल्लीवाला, डोईवाला (देहरादून) में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ देहरादून, सहारनपुर और हरिद्वार में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, जालसाजी और अन्य गंभीर धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। सभी मामलों में वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान,कांस्टेबल उवैद, रविन्द्र राणा,महिला कांस्टेबल मनीषा एवं हेड कांस्टेबल नीरज (साइबर कार्यालय) शामिल रहे। हरिद्वार पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies