
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई विभाग और प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में विभागीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों से कब्जे हटाए गए तथा शेष अतिक्रमणकारियों को निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई।


उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ अनुज बंसल और तहसीलदार रुड़की के नेतृत्व में विभागीय टीम ने पुलिस बल के साथ धनौरी रोड स्थित पीपल चौक तथा आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण अभियान चलाया।इस दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। वहीं विभागीय भूमि पर किए गए कुछ पक्के निर्माणों को भी ध्वस्त कर दिया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभागीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि उन्होंने निर्धारित समय के भीतर कब्जा नहीं हटाया या दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।एसडीओ अनुज बंसल ने बताया कि जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार सिंचाई विभाग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
ओर यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।अभियान के दौरान अवर अभियंता मुकर्रम अली,सुशील चंद, अजय शर्मा,अजीजुर्रहमान, सिंचपाल वैभव चौधरी, मनोज आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies