News

22-06-2026 13:18:06

स्मैक बेचने जा रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे-18.50 ग्राम स्मैक बरामद....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कलियर पुलिस ने 18.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।


कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि रविवार को इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली पुलिस टीम के साथ अब्दाल शाह रोड इमलीखेड़ा पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सड़क किनारे खड़ा एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया ओर भागने लगा जिसको पीछा कर पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।जिसकी कीमत करीब 4,62,000रुपये बताई जा रही है।पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अंकुश (22) पुत्र फकीरचंद निवासी पीरपुरा थाना मंगलौर बताया। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर नशे के आदी लोगों को बेचता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।सीओ दिव्येश उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।टीम में इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली,एसआई विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल इसरार अली,सोनू चौधरी, संजय रावत,आबिद अली शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies