
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। अब्दाल शाह रोड पर यूपी नंबर की एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद लोगों पर चढ़ गई। जिसमें एक बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए।ओर एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार को अब्दाल शाह रोड पर एक स्कॉर्पियो तेज गति से गुजर रही थी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े लोगों की ओर बढ़ गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई।हादसे में बिहार निवासी मुख्तार आलम, पिरान कलियर निवासी छह वर्षीय साबरीन तथा 10 वर्षीय शबनम घायल हो गए।ओर एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी।जिससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर इक्क्ठा हो गए। कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताया है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies