
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करते हुए कविश मित्तल को रुड़की विधानसभा का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कविश मित्तल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश संगठन एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया वर्तमान समय में जनसंपर्क का एक प्रभावी माध्यम है और वह पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की गतिविधियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
कविश मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर आगे बढ़ने वाला संगठन है। पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जो दायित्व दिया है, उसके लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और भाजपा की विचारधारा तथा उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।इस नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कविश मित्तल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies