
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ द्वारा आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का समापन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर के समापन सत्र में संस्था के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ एवं रोगमुक्त जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।
संस्था के सचिव आकाश जैन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। वहीं संस्था के कोषाध्यक्ष नरेंद्र आहूजा ने अपने संबोधन में कहा कि योग व्यक्ति को अनुशासित, सकारात्मक और ऊर्जावान बनाता है, जिससे जीवन में सफलता और संतुलन प्राप्त होता है।
योगाचार्य दिनेश धीमान ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा को जोड़ने एवं संतुलित करने की अद्भुत प्रक्रिया है। उन्होंने सात दिवसीय शिविर के दौरान साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और विशेष योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता अग्रवाल, ललित मोहन अग्रवाल एवं चैरब जैन ने सभी नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने योग प्रशिक्षकों दिनेश धीमान, राखी अग्रवाल, सर्वेश गोस्वामी और शिखा ठाकुर को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, दिनेश कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु चौहान, गौरव कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिविर के सफल आयोजन में संरक्षक एच.एम. कपूर, चैरब जैन, अरविंद गुप्ता, अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सचिव आकाश जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र आहूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कंसल, उपाध्यक्ष गौरव संगल, नवीन गर्ग, नवीन तायल, मंत्री शिवम गोयल, वीर सावरकर, सिद्धार्थ गोयल, अंजली गुप्ता, विपिन, तरुण जैन, बृजमोहन सैनी सहित अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। संस्था पदाधिकारियों ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies