
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। उत्तराखंड सरकार के परिवहन प्राधिकरण में सदस्य मनोनीत होने पर पंजाबी समाज के लोगों ने वरिष्ठ समाजसेवी संजय अरोड़ा का उनके निवास पर पहुंचकर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम में श्री ठाकुर दास महंदीरत्ता, पंडित डिंपल वैध, पार्षद पंकज सतीजा, सरदार प्रिंस, दीपक बत्रा, अनुराग ढींगरा, नीतीश ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने संजय अरोड़ा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।संजय अरोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज सहित सभी वर्गों के लोगों का जो स्नेह और विश्वास उन्हें मिला है, वह उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रदेश और समाज के हित में सदैव कार्य करते रहेंगे।पार्षद पंकज सतीजा ने कहा कि संजय अरोड़ा लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और समाज के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन प्राधिकरण में उनकी नियुक्ति उनके अनुभव, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। इससे समाज के लोगों को भी गर्व की अनुभूति हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय अरोड़ा नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संजय अरोड़ा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies